संयुक्त किसान मोर्चा के अगवाई अधीन किसान यूनियन अपनी मांगो को लेके अनिश्चित समय के लिए आंदोलन शुरू करने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं। जिस की वजह से चंडीगढ़ पुलिस ने सुरखिया को बड़ा दिया हैं।
किसानों और सरकार के बीच कानूनी और आर्थिक मांगों को लेकर तनाव है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और भारतीय किसान यूनियन के प्रधान ने कृषि और मजदूरों से संबंधित मांगों के लिए आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके कारण पंजाब और चंडीगढ़ में कई सुरक्षा उपाय और आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और शहर में प्रवेश करने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया है, जबकि किसान नेताओं ने धरना देने की चेतावनी दी है। इससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर यदि सड़कों और रेलवे ट्रैक को जाम किया जाता है। किसान नेताओं की अपील है कि लोगों की सहूलत का ध्यान रखते हुए आंदोलन किया जाए।
किसानों की मुख्य मांगों में कृषि नीति को लागू करना और कृषि एवं मजदूरी क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ करने और जमीन वितरण के लिए भी अलग-अलग मांगें की गई हैं।