टकसाली अकाली नेता और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक रह चुके सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। 88 वर्षीय ढींडसा पंजाब की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और उन्होंने अपने दशकों लंबे करियर में अकाली दल को मजबूती प्रदान की।
सुखदेव सिंह ढींडसा ने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से कई बार संसद सदस्य के रूप में सेवा की और राज्यसभा में भी पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। वे अपने सिद्धांतों और किसानों के हितों के लिए समर्पण के लिए जाने जाते थे। ढींडसा ने शिरोमणी अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया। उनकी राजनीतिक सूझबूझ और सिख समुदाय के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया।
उनके निधन पर शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।