जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक भीषण आतंकी हमला हुआ, जो 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। दोपहर करीब 2:45 बजे बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक इटली, एक इजराइल के नागरिक और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। बाकी मृतक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक थे।
हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आतंकी ने पहले एक टूरिस्ट से नाम पूछा, फिर सिर में गोली मार दी और बाकी लोगों पर भी फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स में प्रशासन ने एक मौत की पुष्टि की थी, लेकिन कुछ घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है।
महत्वपूर्ण अपडेट्स:
गृह मंत्री अमित शाह स्थिति का जायज़ा लेने दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं और राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बात कर हालात की जानकारी ली है।
घायलों के नाम:
विनो भट्ट (गुजरात)
एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र)
अभिजवन राव (कर्नाटक)
संतरू (तमिलनाडु)
साहसी कुमारी (ओडिशा)
डॉ. परमेश्वर
माणिक पाटिल
रिनो पांडे
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
अनंतनाग पुलिस:
9596777669
01932225870
वॉट्सऐप: 9419051940
श्रीनगर पुलिस:
0194-2457543
0194-2483651
एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद: 7006058623