दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने का इंतजार था, लेकिन अब उन्हें बड़ा झटका लगा है। आज किसी भी महिला के खाते में यह रकम नहीं आएगी। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में सिर्फ बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक महिलाओं को ही महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। इसलिए, बाकी महिलाओं को फिलहाल इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
योजना के नियम
- इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा, जो बीपीएल कार्ड धारक हैं और पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हैं।
- महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
- दिल्ली में बीपीएल कार्ड के लिए पात्र होने के लिए परिवार की सालाना आय 1,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
BPL कार्ड के लिए जरूरी शर्तें
- आवेदक दिल्ली में कम से कम 5 साल से रह रही हो।
- आधार कार्ड अनिवार्य है।
- महिला के नाम से दिल्ली में एक बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार से जुड़ा हो।
अन्य आवश्यक दस्तावेज:
- अगर वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है, तो एसडीएम या अधिकृत अधिकारी से आय प्रमाण पत्र चाहिए।
- अगर वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड जरूरी होगा।
दिल्ली की महिलाएं कर रही थीं इंतजार: आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाएं अपने फोन पर 2500 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि आज किसी के खाते में पैसे नहीं आएंगे।