सर्दियों के मौसम में जहां स्वादिष्ट और गरमागरम खानपान का चलन बढ़ जाता है, वहीं शरीर का मेटाबॉलिज़्म धीमा होने के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। परांठे, हलवा, पकौड़े, समोसे, चाय और अन्य तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन सर्दियों में अधिक होता है, जिससे कैलोरी का इनटेक बढ़ता है और शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। यही वजह है कि इस मौसम में वजन बढ़ना आम समस्या बन जाती है।
लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सर्दियों में अपनी डाइट में कुछ खास चीज़ें शामिल की जाएं, तो पेट की चर्बी और बढ़ता वजन आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं वो घरेलू नुस्खे जो इस मौसम में वजन घटाने में बेहद प्रभावी माने जाते हैं।
1. सुबह खाल़ी पेट कोसा (गुनगुना) पानी
खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन शक्ति बेहतर होती है। हर सुबह 1–2 गिलास कोसा पानी पीने से वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
2. फलों, सब्जियों और दालों का सेवन बढ़ाएं
फाइबर से भरपूर भोजन जैसे फल, हरी सब्ज़ियां, दालें, सलाद और सूप पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी में मौजूद कैटिचिन्स चर्बी को तेज़ी से तोड़ते हैं और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाते हैं। रोज़ाना 2 से 3 बार ग्रीन टी पीना वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद है।
4. ऐलोवेरा जूस
खाली पेट आधा कप ऐलोवेरा जूस लेना मेटाबॉलिक रेट को तेज करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में कारगर है।
निष्कर्ष
सर्दियों में सही खानपान और कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप तेजी से वजन नियंत्रित कर सकते हैं। नियमितता और संतुलित जीवनशैली ही फिट रहने की कुंजी है।

