अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीय सीधे भारत नहीं आएंगे। अमेरिका ने 3 देशों—पनामा, ग्वाटेमाला और कोस्टा रिका—के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत अब ग़ैर-कानूनी प्रवासियों को अमेरिका से इन देशों में भेजा जाएगा, न कि भारत। यह समझौता अमेरिका की प्रवासी नीतियों में बड़े बदलाव का संकेत है।
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद, अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। उस समय से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को डिपोर्ट करने के प्रचार में तेजी आ गई थी। इसके अलावा, अमेरिका ने अपनी कानूनी प्रवासी प्रणाली को भी काफी कड़ा किया और कई प्रवासियों को देश से बाहर भेजने के लिए रवाना किया गया है।
भारत में तीन फ्लाइट्स भेजी गईं हैं, जिनमें सैकड़ों अवैध भारतीय प्रवासी शामिल हैं। अब अमेरिका ने इन अवैध भारतीयों और अन्य लोगों को मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका भेजने का फैसला किया है, और कोस्टा रिका ने इसके लिए अपनी सहमति दी है।
18 हजार गैर-कानूनी प्रवासियों को भारत वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है, और कुछ भारतीय युवाओं को कोस्टा रिका भेजने का फैसला भी लिया गया है।कोस्टा रिका में इन प्रवासियों को पनामा की सीमा के पास एक अस्थायी केंद्र में रखा जाएग।