मोगा में डीसी कार्यालय के बाहर धरना देने पहुंचे किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान दीवारें फांदते समय कुछ किसानों की पगड़ियां गिर गईं।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं—सूबा जनरल सेक्रेटरी राणा रणबीर सिंह ठठा, जिला प्रधान गुरदेव सिंह साह वाला और जिला सचिव हरमंदर सिंह डेमरू—ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को किसान प्रतिनिधिमंडल ने डीसी और एसएसपी मोगा को मांग पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
किसानों की प्रमुख मांगें:
- किसान आंदोलन 2 के शहीद बलविंदर सिंह मोगा के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
- परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और पूरा कर्ज माफ किया जाए।
- धान के सीजन में दर्ज पराली जलाने के केस तुरंत खत्म किए जाएं।
- रेड एंट्री हटाकर लगाए गए जुर्माने रद्द किए जाएं।
- बैंकों के डिफॉल्टर किसानों को परेशान करना बंद किया जाए।
- किसानों का कहना है कि वे डीसी कार्यालय के बाहर धरना देने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने पहले
जिला प्रधान गुरदेव सिंह साह वाला और जिला सचिव हरमंदर सिंह डेमरू ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने पहले से ही धरने पर रोक लगा रखी थी। इसी कारण किसानों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बनी।