मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेता मुकुल देव का बीती रात निधन हो गया। 54 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ा दी।
अभिनेता विंदू दारा सिंह, जिन्होंने मुकुल देव के साथ फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में काम किया था, ने उनके निधन की पुष्टि की है।
मुकुल देव ने 1990 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और अपनी प्रतिभा से जल्द ही दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्होंने ‘चाइना गेट’ और ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उनके कई किरदार दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। उनके अचानक निधन से फिल्म उद्योग और प्रशंसकों में गहरा शोक है। कई कलाकार और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मुकुल देव का निधन बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। यह उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए अत्यंत दुखद समय है।