यूट्यूब स्टार अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका, ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए चौंकाने वाली खबर साझा की। उन्होंने बताया कि उनके दो साल के बेटे जैद को रिकेट्स नामक गंभीर बीमारी है।
रिकेट्स क्यों होता है?
रिकेट्स एक हड्डियों से जुड़ी बीमारी है, जो मुख्य रूप से विटामिन डी, कैल्शियम या फास्फोरस की कमी के कारण होती है। इस बीमारी के कारण हड्डियां कमजोर, मुलायम और विकृत हो सकती हैं, जिससे उनका विकास सही से नहीं हो पाता। यह बीमारी बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, इसलिए सभी माता-पिता को इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।
रिकेट्स के लक्षण
हड्डियों का मुलायम होना: हड्डियां नरम हो जाती हैं, जिससे पैरों की हड्डियों के मुड़ने की समस्या हो सकती है।
दर्द और कमजोरी: बच्चे को जोड़ों और हड्डियों में दर्द हो सकता है, जिससे चलने-फिरने में कठिनाई होती है।
हड्डियों का असामान्य विकास : घुटनों और कलाई की हड्डियां सामान्य से अधिक चौड़ी या विकृत हो सकती हैं।
लंबाई का धीमा बढ़ना : रिकेट्स से प्रभावित बच्चों की हाइट सामान्य से कम रह सकती है।
मांसपेशियों की कमजोरी : बच्चों को शरीर हिलाने-डुलाने में परेशानी हो सकती है।
रिकेट्स के खतरनाक प्रभाव
अगर रिकेट्स का समय पर इलाज नहीं किया जाता, तो इसके दीर्घकालिक प्रभाव गंभीर हो सकते हैं। इसमें हड्डियों की स्थायी विकृति, दिल, फेफड़ों और अन्य आंतरिक अंगों की समस्याएं, मानसिक विकास में असामान्यता हो सकती है।