तरण तारण – पंजाब के तरण तारण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने बड़ी जीत हासिल की है। संधू ने 12,091 वोटों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। उन्हें कुल 42,649 वोट मिले।
विधानसभा क्षेत्र तरण तारण के रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने वोटों की गिनती पूर्ण होने के बाद आधिकारिक रूप से संधू को विजय प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना जनरल ऑब्जर्वर पुष्पा सतियानी (IAS) और जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर राहुल (IAS) की निगरानी में संपन्न हुई।
कौन कहाँ रहा? विस्तृत नतीजे
रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया:
- आम आदमी पार्टी (AAP) – हरमीत सिंह संधू
वोट: 42,649 (विजयी)
बढ़त: 12,091 - शिरोमणि अकाली दल – सुखविंदर कौर
वोट: 30,558 - निर्दलीय – मनदीप सिंह खालसा
वोट: 19,620 - इंडियन नेशनल कांग्रेस – करणबीर सिंह
वोट: 15,078 - भारतीय जनता पार्टी – हरजीत सिंह संधू
वोट: 6,239
अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट
- निर्दलीय मनदीप सिंह – 873
- निर्दलीय हरबरिंदर कौर उस्मा – 547
- निर्दलीय नीतू शटरां वाले – 464
- निर्दलीय विजय कुमार – 457
- निर्दलीय जसवंत सिंह सोहल – 147
- सच्चो सच्च पार्टी – श्याम लाल गांधी – 123
- निर्दलीय अरुण कुमार खुरमी राजपूत – 113
- निर्दलीय हरपाल सिंह भंगू – 104
- निर्दलीय एडवोकेट कोमलप्रीत सिंह – 68
- इंडियन जस्टिस पार्टी – नायब सिंह – 64
नोटा (NOTA) को मिले वोट: 609

