अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को ईमेल भेजकर उनके वीज़ा रद्द किये जाने की सूचना दी। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने को कहा गया था। रिपोर्टों के अनुसार, इनमें से 50% भारतीय छात्र हैं।
अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) ने ऐसे 327 छात्रों के बारे में जानकारी एकत्र की है। इनमें से 50% से अधिक भारतीय छात्र हैं। भारत के बाद चीन दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 14% छात्र चीनी हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग पिछले चार महीनों से विदेशी छात्रों के आंकड़ों की जांच कर रहा है। इसके जरिए इजरायल के खिलाफ और हमास के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे विदेशी छात्रों के वीजा रद्द किए जा रहे हैं।
विदेश मंत्री मार्को रुबियो के अनुसार, 26 मार्च तक 300 से अधिक ‘हमास समर्थक’ छात्रों के एफ-1 वीजा रद्द कर दिए गए थे। इसमें कई भारतीय छात्र भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार एआई ऐप की मदद से छात्रों की पहचान कर रही है
अमेरिकी सरकार एआई ऐप ‘कैच एंड रिवोक’ की मदद से ऐसे छात्रों की पहचान कर रही है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो के अनुसार, 26 मार्च तक 300 से अधिक ‘हमास समर्थक’ छात्रों के एफ-1 वीजा रद्द कर दिए गए थे। इसमें कई भारतीय छात्र भी शामिल हैं।
5 मार्च को, तुर्की की छात्रा रूमेसा ओज़तुर्क की पहली बार ऐप का उपयोग करके पहचान की गई। वह बोस्टन में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रही थी। उन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने उनका वीजा रद्द कर दिया।
ईमेल में चेतावनी- देश छोड़ो, नहीं तो हिरासत में लिए जाओगे
यह मेल कई विश्वविद्यालयों के छात्रों को भेजा गया है। इसमें हार्वर्ड, कोलंबिया, येल, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और मिशिगन विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। हालांकि, यह मेल कितने विश्वविद्यालयों के कितने छात्रों को भेजा गया है, इसकी सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
ईमेल में छात्रों को बताया गया कि अमेरिकी आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 221(i) के तहत उनके एफ-1 वीजा रद्द कर दिए गए हैं। अब यदि वे अमेरिका में रहते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है, उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है या निर्वासित किया जा सकता है।
ईमेल में यह भी कहा गया है कि छात्रों को उनके देश के अलावा अन्य देशों में भी भेजा जा सकता है। इसलिए, छात्रों के लिए बेहतर यही है कि वे स्वयं ही अमेरिका छोड़ दें।