चंडीगढ़: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई इलाकों में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि शुक्रवार को कुछ जिलों में बारिश हुई, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 39.0 डिग्री, पटियाला में 38.8 डिग्री और मोगा के बुध सिंह वाला स्टेशन पर 38.1 डिग्री दर्ज किया गया।
बारिश और हवाएं
शुक्रवार को मोगा में 4 मिमी, लुधियाना और फिरोजपुर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तेज हवाएं चलीं, लेकिन किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इन इलाकों में अलर्ट
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर सहित हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में बारिश और हवा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शहरी मौसम पूर्वानुमान
अमृतसर: आंशिक बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना, तापमान 22° से 37°
जालंधर: आसमान साफ, 20° से 38°
लुधियाना: धूप , 22° से 37°
पटियाला: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, 25° से 39°
मोहाली: बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना है, तापमान 23° से 36°