मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार मिशन रोजगार के तहत देश के युवाओं को पंजाब पुलिस में भर्ती करने जा रही है। इसके लिए पुलिस ने 1746 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से शुरू होगी और 13 मार्च को रात 11:55 बजे तक जारी रहेगी। युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क के लिए लोगों को 022 -61306265 नंबर पर कॉल करनी होगी।