कर्नाटक के कोलार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 हजार रुपये की शर्त में शराब पीने के चलते एक युवक की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय कार्तिक ने अपने दोस्तों के सामने दावा किया कि वह बिना पानी पिए पांच बोतल शराब पी सकता है। इस पर उसके एक दोस्त वेंकट रेड्डी ने उसे चुनौती दी और कहा कि यदि वह ऐसा कर लेता है तो उसे 10 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। कार्तिक ने चुनौती स्वीकार करते हुए शराब पीनी शुरू की, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई।
घटना कोलार जिले के मुलबागिल तालुक स्थित पूजाराहल्ली गांव की है। दोस्तों ने कार्तिक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक बेंगलुरु में नौकरी करता था और हाल ही में वह एक नवजात का पिता बना था।
इस हादसे के बाद नागली पुलिस ने वेंकट रेड्डी और सुब्रमणि समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी वेंकट रेड्डी और सुब्रमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल शराब के सेवन से दुनियाभर में करीब 26 लाख लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अल्प मात्रा में शराब पीना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
ਨੋਟ: ਪੰਜਾਬੀ ਦੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਤੁਸੀਂ ਸਾਡੀ ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਜੇ ਤੁਸੀਂ ਵੀਡੀਓ ਵੇਖਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹੋ ਤਾਂ Global Punjab TV ਦੇ YouTube ਚੈਨਲ ਨੂੰ Subscribe ਕਰੋ। ਤੁਸੀਂ ਸਾਨੂੰ ਫੇਸਬੁੱਕ, ਟਵਿੱਟਰ ‘ਤੇ ਵੀ Follow ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਸਾਡੀ ਵੈੱਬਸਾਈਟ https://globalpunjabtv.com/ ‘ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਵੀ ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ ਨੂੰ ਪੜ੍ਹ ਸਕਦੇ ਹੋ।